S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (... शहडोल : मनोहर लाल शर्मा के निधन से शोक संतप्त हुआ शहडोल शहडोल: हर्षोल्लास से मनाया गया राष्ट्र पर्व ,नगर के गांधी चौक में आयोजित हुई आम सभा , गांधी प्रतिमा ... जयसिंहनगर : रथ पर विराजमान मां भारती का आकर्षक स्वरूप बनाकर कराया क्षेत्र भ्रमण ,  विकास मंच और व्या... शहडोल : शहीदों के परिवारजनों का सम्मान , आजादी के लिए शहीद हुए वीर क्रांतिकारियों का  स्मरण ,आजादी क... शहडोल / बुढार : एक प्रभारी सब पर भारी...? ,“हे हरि के दास की माया, उस पर संकुल की छाया—अपने ही चहेतो... जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ...

शहडोल : _डी इंटरप्राइजेज फॉर्म ने पंचायत में मचाया भ्रष्टाचार का तांडव , , _ऑन द रिकॉर्ड शासकीय कर्मचारी ऑफ़ द रिकॉर्ड चल रही पंचायत में ठेकेदारी_ 

0 898

_डी इंटरप्राइजेज फॉर्म ने पंचायत में मचाया भ्रष्टाचार का तांडव ,

 , _ऑन द रिकॉर्ड शासकीय कर्मचारी ऑफ़ द रिकॉर्ड चल रही पंचायत में ठेकेदारी_ 

शहडोल / गोहपारू (संजय गर्ग)। अतिरिक्त प्रभार लेकर लगातार पंचायत में विकास कार्यों में सेंधमारी जारी है।

ज्ञात हो कि विगत दिनों हमने आपको ग्राम पंचायत रतहर में चल रहे निर्माण कार्यों में हो रहे भ्रष्टाचार से अवगत कराया था।

आज हम आपको एक ही व्यक्ति के पास डबल प्रभार के साथ भ्रष्टाचार कैसे करते हैं वह बताएंगे।

ग्राम पंचायत के सचिव चंद्रशेखर सिंह दो पंचायत का प्रभार है और दोनों ही पंचायत में चल रहे विकास कार्यों में पलीता लगाते हुए की शासकीय राशि के गवन का मामला सामने आया है।

_शासकीय कर्मचारी बनाम ठेकेदारी_

कथित ग्राम पंचायत के सचिव चंद्रशेखर सिंह जोकी एक शासकीय कर्मचारी हैं।

इनके द्वारा डबल पंचायत का भार संभाल जा रहा है।

वहीं दूसरी और सचिव पुत्र शिवम सिंह के द्वारा इन्हीं पंचायत में ठेकेदारी कर पंचायतों के अंदर निर्माणाधीन कार्यों में खुलकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है और शासकीय राशि का गवन किया जाता है।

इस फर्म का लगता है बिल_

सूत्रों की माने तो दी इंटरप्राइजेज नामक फॉर्म से पंचायत को खाते से शासकीय राशि आहरित की जाती है। सूत्र बताते हैं कि इंटरप्राइजेज नामक फॉर्म केवल कागजों में ही सीमित है।

जो सिर्फ पैसे निकालने के ही काम आती है।

शासन के द्वारा विकास योजनाओं में लगने वाली राशि पर पलीता लगाने का काम इन दिनों जोरों से ग्राम पंचायत रतहर में चल रहा है लेकिन सवाल यह है कि।

एक शासकीय कर्मचारी जो अपने ही पंचायत में अपने ही पुत्र से निर्माण कार्यों के नाम पर आधा अधूरा घटिया निर्माण करा कर पंचायत में लूट की दुकान खोल कर बैठा हुआ है।

उनकी जांच आखिर जनपद में बैठे जिम्मेदार अधिकारी क्यों नहीं करते।

यदि कथित ग्राम पंचायत में हुए निर्माण कार्यों की जांच की जाए तो खुद ब खुद सारा सच सामने आ जाएगा साथ ही। डी इंटरप्राइजेज नामक फॉर्म के नाम पर पंचायत में लग रहे बिलों की भी सघन जांच जरूरी है।

जिससे शासन की राशि आहरण करने वाले दोषियों को सजा मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.