S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल: संतान पालन अवकाश , बना रजनी के जॉइनिंग का ब्रह्मास्त्र.... सूत्र, तो क्या ?????? 3 संतान के न... जयसिंहनगर / शहडोल : हे मोहन ! ... संजय कर रहा दोहन नेतागिरी की आड़ में ग्राम  पंचायत मचाया व्यापक भ्... शहडोल : भ्रष्टाचार की जादुई कालीन भाग 2 ,  हे पार्थ! , करो यथार्थ देखो जरा भ्रष्टाचार की सौगात , ... जैतपुर / शहडोल : 51 शक्तिपीठों में से एक आदि शक्ति जगत जननी माँ भटिया वाली सिंहवाहिनी , महाष्टमी पर ... शहडोल :प्राचीन माँ काली मंदिर: आस्था, इतिहास और धार्मिक परंपराओं का संगम , माँ काली के साथ विराजमान... शहडोल : इंजीनियर संतोष लोहानी बने DRUCC के सदस्य ,  सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संस... शहडोल : भ्रष्टाचार कि जादूई कालीन भाग -1 , विद्यालय से लेकर छात्रावासों तक सक्रिय है दलाली का बे... उमरिया : आंगनबाड़ियों के नौनिहालों की प्यास पर जिम्मेदारों की चुप्पी, करकेली, मानपुर और पाली में... शहडोल : मध्यप्रदेश मीडिया संघ शहडोल की विशेष बैठक संपन्न, पत्रकार हितों और संगठन विस्तार पर हुई चर्च... शहडोल : उच्च न्यायालय के आदेशों की उड़ी धज्जियां प्राचार्य पर लगे अनुकंपा प्रभावित करने के आरोप , जी...

शहडोल :इनर व्हील क्लब विराट शहडोल की नई टीम ने समाजसेवा कार्याें की ली शपथ , पर्यावरण संरक्षण को लेकर मेगा प्लांटेशन और हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट पर करेंगे काम 

0 277

इनर व्हील क्लब विराट शहडोल की नई टीम ने समाजसेवा कार्याें की ली शपथ , पर्यावरण संरक्षण को लेकर मेगा प्लांटेशन और हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट पर करेंगे काम 

शहडोल (संजय गर्ग)। बीते रविवार को शहडोल जिले के सूर्य इंटरनेशनल होटल में आयोजित एक भव्य समारोह में इनर व्हील क्लब विराट शहडोल की नई टीम का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस संबंध में क्लब की सचिव ज्योतिका श्रीवास्तव ने बताया कि क्लब की नवगठित टीम ने आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर मेगा प्लांटेशन और हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट पर काम करने का संकल्प लिया है। इसके साथ ही तमाम सेवा कार्यों को करने की योजना के बारे में पटल पर रखा गया।
इनर व्हील क्लब की नई अध्यक्ष के रूप में गीतिका खोडियार और सचिव के रूप में ज्योतिका श्रीवास्तव ने शपथ ली। वर्ष 2024-25 की अध्यक्ष रश्मि जसवानी ने अपने कार्यकाल की बातों को मंच से रखा। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अमिता चपरा मौजूद रहीं। शपथ ग्रहण समारोह में जिला आईएसओ प्रज्ञा मोहिले एवं इंस्टालिंग आफिसर के रूप में मनीषा श्रीवास्तव मंचासीन रहीं। अपने उदबोधन में प्रज्ञा मोहिले ने नई टीम का उत्साह बर्धन किया और कहा कि आप जो संकल्प करेंगी उसे अवश्य पूरा करेंगी ऐसा मुझे विश्वास है। शपथ ग्रहण समारोह में क्लब की पूर्व आइएसओ रूखसाना खान को विशेष रूप से उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।क्लब के नए सदस्यों संध्या पांडेय, नीला दवे, डेजी सिंह, नीलम उपाध्याय, विनीता नामदेव, ज्योति नामदेव तथा निधि श्रीवास्तव को भी शपथ दिलाई गई। इस आयोजन में क्लब की सदस्य उषा सिंघल, निर्मल बग्गा, रत्ना गुप्ता, संध्या शर्मा, नीलम गुप्ता, सत्यभामा गुप्ता, रीनू कटारे, हिमांशी गुप्ता,अंतिमा श्रीवास्तव, नीलिमा भट्टाचार्य, दीपिका निगम, सुधा मिश्रा एवं अंजलि बाजपेयी की मौजूदगी रही। सचिव ज्योतिका श्रीवास्तव ने अपने बीत कार्यकाल और आने वाले कार्यकाल के बारे में विस्तार से बताया।कार्यक्रम का संचालन मोनिका दुवे ने एवं उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा ने सभी का आभार जताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.