S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (... शहडोल : मनोहर लाल शर्मा के निधन से शोक संतप्त हुआ शहडोल शहडोल: हर्षोल्लास से मनाया गया राष्ट्र पर्व ,नगर के गांधी चौक में आयोजित हुई आम सभा , गांधी प्रतिमा ... जयसिंहनगर : रथ पर विराजमान मां भारती का आकर्षक स्वरूप बनाकर कराया क्षेत्र भ्रमण ,  विकास मंच और व्या... शहडोल : शहीदों के परिवारजनों का सम्मान , आजादी के लिए शहीद हुए वीर क्रांतिकारियों का  स्मरण ,आजादी क... शहडोल / बुढार : एक प्रभारी सब पर भारी...? ,“हे हरि के दास की माया, उस पर संकुल की छाया—अपने ही चहेतो... जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ...

शहडोल/ब्यौहारी: अपनों पर करम गैरों पर सितम….. सत्ता के रसूख में यह कैसा नियम??????,नेताजी के मन में सुलगी बदले की आग में पत्रकार भाई समेत अन्य सात छोटे दुकानदारों की आजीविका समाप्त

0 630

अपनों पर करम गैरों पर सितम….. सत्ता के रसूख में यह कैसा नियम??????,

नेताजी के मन में सुलगी बदले की आग में पत्रकार भाई समेत अन्य सात छोटे दुकानदारों की आजीविका समाप्त

शहडोल /  ब्यौहारी (संजय गर्ग) सत्ता के रसूख में गदराए नेता सारे नियम कानून को शिथिल कर अब शायद बदले के उद्देश्य से काम कर रहे हैं। पर सवाल यह है कि क्या ?? सत्ता के रसूख में अतिक्रमण की कार्यवाही को निजी बदले की कार्यवाही बनी ऐसे आरोप इन दिनों जिले के नगर परिषद ब्यौहारी के अध्यक्ष के ऊपर लग रहे हैं।
अतिक्रमण की कार्रवाई को निजी बदले की कार्रवाई इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि यहां पर अतिक्रमण के नियम सबके लिए सामान्य नहीं है। सवाल यह है कि क्या अतिक्रमण की कार्रवाई सब छोटे दुकानदारों के लिए ही है क्या कथित नगर परिषद के अंतर्गत उन्नतिक्रमणकारियों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई होगी या नहीं यह सवाल बना हुआ है।????

यह है मामला 
विगत दिनों ब्यौहारी नगरपरिषद में व्याप्त अनियमत्ताओ एवं नगरपरिषद अध्यक्ष के कार्यशैली को स्थानीय पत्रकार सतीश तिवारी को महंगा पड़ गया ,खबर प्रकाशन से बौखलाए नगरपरिषद अध्यक्ष ने अगले ही दिन बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के ही पूरे लावलस्कर के साथ पत्रकार के भाई के दुकान पर बुलडोजर लेकर पहुंच गए जहां पर लगभग 7 दुकानों पर अतिक्रमण की कार्यवाही की गई ,लेकिन अन्य स्वजातीय अतिक्रमणकारियों पर नपा का बुल्डोजर नही गरज सका जिससे साफ जाहिर होता है की नपा अध्यक्ष की तानाशाही रवैए का शिकार चंद छुट भैया दुकानदारों को होना पड़ा जबकि रेलवे तिराहा से लेकर चुंगी नाका तक भारी मात्रा में अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण कर आधी राज्यमार्ग को बाधित कर दिया है लेकिन वहां पर नपा अध्यक्ष का नजर नहीं पड़ा नपा अध्यक्ष के सौतेले व्योहार से आहत दुकानदारों ने नपा अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी भड़ास निकाली ,हलाकि नपा अध्यक्ष के इस कार्यवाही से भाजपा के खिलाफ लोगो में जमकर आक्रोश व्याप्त हुआ है,लोगो का कहना है की लगातार सत्ता में रहने के कारण सत्ता दल के नेता अब आराजक हो चुके हैं एवम सत्ता के मद में चूर नेताओं को तनिक भी संवैधानिक प्रक्रियायो का ज्ञान नहीं रहा जिससे अब इन नेताओ ने गरीबों पर कहर ढाना प्रारंभ कर दिया है,वही इस मामले पर स्थानीय वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मीकांत चतुर्वेदी का कहना है की अगर समूचे नगर में अतिक्रमण के विरुद्ध नपा ने कार्यवाही नहीं की तो आगामी दिनों में स्थानीय पत्रकार नपा अध्यक्ष के कार्यशैली के विरुद्ध आंदोलन करेंगे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.