S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल : शिक्षक हितों की रक्षा एवं संगठनात्मक मजबूती को नई दिशा , संभाग की सहभागिता के साथ संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास

0 148

शिक्षक हितों की रक्षा एवं संगठनात्मक मजबूती को नई दिशा , संभाग की सहभागिता के साथ संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास

शहडोल । मध्य प्रदेश शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य भवन, चिंतामण गणेश मंदिर रोड, उज्जैन में प्रारंभ हो गया। यह अभ्यास वर्ग 26, 27 एवं 28 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं संभागों से लगभग 250 से 300 प्रांतीय, संभागीय एवं जिला स्तर के पदाधिकारी तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के दायित्ववान कार्यकर्ता सहभागिता कर रहे हैं।

अभ्यास वर्ग में शहडोल संभाग से प्रांतीय सचिव महेंद्र त्रिपाठी, अरुण मिश्रा, अनिल कुमार सिंह, संभागीय अध्यक्ष रमा शंकर मिश्रा, संभागीय सचिव हरिहर प्रताप सिंह, शहडोल जिलाध्यक्ष लाल जी तिवारी उपस्थित हुए । तीन दिनों तक आयोजित होने वाले विभिन्न सत्रों में संगठन की कार्यपद्धति, शिक्षक हितों की रक्षा, सेवा संबंधी महत्वपूर्ण विषयों, संगठन विस्तार की रणनीति तथा वर्तमान शैक्षिक एवं प्रशासनिक चुनौतियों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के वरिष्ठ मार्गदर्शकों एवं प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। साथ ही आगामी समय में संगठन की गतिविधियों, सदस्यता विस्तार, शिक्षक समस्याओं के समाधान एवं भावी कार्ययोजना को लेकर भी विस्तृत मंथन होगा।

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के अनुसार यह प्रांतीय अभ्यास वर्ग संगठन को अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे शिक्षक हितों की रक्षा एवं संगठनात्मक मजबूती को नई दिशा मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.