S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : भ्रष्टाचार की जादुई कालीन भाग 2 ,  हे पार्थ! , करो यथार्थ देखो जरा भ्रष्टाचार की सौगात , ... जैतपुर / शहडोल : 51 शक्तिपीठों में से एक आदि शक्ति जगत जननी माँ भटिया वाली सिंहवाहिनी , महाष्टमी पर ... शहडोल :प्राचीन माँ काली मंदिर: आस्था, इतिहास और धार्मिक परंपराओं का संगम , माँ काली के साथ विराजमान... शहडोल : इंजीनियर संतोष लोहानी बने DRUCC के सदस्य ,  सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संस... शहडोल : भ्रष्टाचार कि जादूई कालीन भाग -1 , विद्यालय से लेकर छात्रावासों तक सक्रिय है दलाली का बे... उमरिया : आंगनबाड़ियों के नौनिहालों की प्यास पर जिम्मेदारों की चुप्पी, करकेली, मानपुर और पाली में... शहडोल : मध्यप्रदेश मीडिया संघ शहडोल की विशेष बैठक संपन्न, पत्रकार हितों और संगठन विस्तार पर हुई चर्च... शहडोल : उच्च न्यायालय के आदेशों की उड़ी धज्जियां प्राचार्य पर लगे अनुकंपा प्रभावित करने के आरोप , जी... शहडोल : बार-बार सड़कों पर छात्र, अफसरशाही और कागजी खुराफात, बजट के खजाने पर लूट की बरसात??? ! , ... शहडोल : राजघाट पर सत्याग्रह देश के सियासतदानों पर मंडराता कुर्सी का भय , राहुल के बयान से सियासी...

शहडोल : मौलाना आजाद स्कूल में आज होगा महा रक्तदान शिविर 786 यूनिट का रहेगा लक्ष्य संयुक्त मुस्लिम समाज का कौमी एकता संदेश

0 105

 

 

मौलाना आजाद स्कूल में आज होगा महा रक्तदान शिविर 786 यूनिट का रहेगा लक्ष्य संयुक्त मुस्लिम समाज का कौमी एकता संदेश

शहडोल। ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर संयुक्त मुस्लिम समाज शहडोल द्वारा मानव सेवा के उद्देश्य से महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आज प्रात हा 11:00 बजे से मौलाना आजाद स्कूल, पाली रोड सोहागपुर से किया जाएगा। यह रक्तदान अभियान पूरे एक माह तक चलेगा।

आयोजन समिति ने इस अभियान के माध्यम से 786 यूनिट रक्त संग्रह करने का संकल्प लिया है। संभागीय मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग तिथियों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। 

रक्तदान को बताया मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम

आयोजन समिति का कहना है कि रक्त की कोई जाति या धर्म नहीं होता और जरूरत के समय रक्त किसी भी व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रक्तदान से न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है, बल्कि समाज में भाईचारे और इंसानियत की भावना भी मजबूत होती है।

समाजसेवियों और युवाओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

आयोजन समिति की ओर से समाजसेवियों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने साथियों के साथ रक्तदान अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों और इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में अपना योगदान दें। समिति ने नागरिकों से

Leave A Reply

Your email address will not be published.