S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल: शातिर नाबालिक चोर को कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा, कई दिनों से शहर के अंदर कई चोरियों को भाई के साथ मिलकर दे रहा था अंजाम

0 193

 

शहडोल( संजय गर्ग)

शहर में लगातार हो रही चोरियों को गंभीरता से लेते हुये थाना प्रभारी कोतवाली शहडोल एवं उनकी टीम के द्वारा शहर में लगे समस्त सी.सी.टी.व्ही.फुटेच चेक करते हुये थाना कोतवाली एवं सोहागपुर क्षेत्र के पुराने चोरों से पूछताछ के आधार पर कोतवाली पुलिस को चोरी के संबंध में सुराग मिला जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने नबालिग शातिर चोर पकड़ा। और अभी पिछले एक हप्ते के अन्दर हुई सभी चोरियों का खुलाशा हुआ और न्यू गांधी चौक एवं उसके आस पास हुये चोरी का माल बरामद किया गया।

मंदिर सहित कई दुकानों से किया सामान पार

नाबालिग बालक से मन्दिर के दान पेटी से चोरी हुये नगदी पैसे, सैलून दुकान से चोरी गये इलेक्ट्रानिक ट्रिमर दो नग, ब्लेड का डब्बा, आटो पार्ट्स दुकान से चोरी गये समान एवं गंज के एक फेरीवाले के दुकान से चोरी किए आए उलन कपड़े जिसमे 84 नग टोपे एवं अन्य कपड़े जप्त किये गये हैं।

भाई के साथ मिलकर चोरी को दिया अंजाम

बालक से पूछताछ पर पता चला है कि विधि विरूद्ध बालक अपने बड़े भाई के सांथ मिलकर शहर मे चोरियों को अन्जाम दिया है। दोनों भाई सांथ मे चोरी करते थे और चोरी करके माल आपस मे बांट लिया करते थे।

बड़ा भाई संतराम फरार, पुलिस की तफ्तीश जारी

बड़ा भाई आरोपी संतमान फरार है, जिसको जल्द ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया जायेगा। विधि विरूद्ध बालक की कब्जे से अन्य चोरी के समान राजश्री गुटका के कई पैकेट, कान के टप्स एवं किराना सामग्री व जनरल स्टोर के आईटम जप्त किये गये हैं ।

 पुलिस के द्वारा पिछले कई दिनों में हो रहे कई अपराधों की चोरियों का पदार्फास कर हजारों का माल जप्त किया गया है। विधि विरूध्द बालक के विरूद्ध थाने में लगभक दर्जनों मामले पूर्व से दर्ज है।
उक्त कारवाहीपुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश बैस तथा उप पुलिस अधीक्षक राघवेन्द्र द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में चोरी की घटना का खुलासा किया गया। जिसमे कोतवाली निरीक्षक संजय जायसवाल के साथ उप निरी. के.के.तिवारी, सउनि0 सुरेश कुमार, प्र.आर. महेन्द्रपाल शुक्ला, बिलाल खान, सुनील शर्मा, निखिल श्रीवास्तव, दिनेश प्रसाद एवं म.प्र.आर. सोनी नामदेव की पुलिस टीम गठित कर विवेचना प्रारंभ किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.