S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : भ्रष्टाचार की जादुई कालीन भाग 2 ,  हे पार्थ! , करो यथार्थ देखो जरा भ्रष्टाचार की सौगात , ... जैतपुर / शहडोल : 51 शक्तिपीठों में से एक आदि शक्ति जगत जननी माँ भटिया वाली सिंहवाहिनी , महाष्टमी पर ... शहडोल :प्राचीन माँ काली मंदिर: आस्था, इतिहास और धार्मिक परंपराओं का संगम , माँ काली के साथ विराजमान... शहडोल : इंजीनियर संतोष लोहानी बने DRUCC के सदस्य ,  सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संस... शहडोल : भ्रष्टाचार कि जादूई कालीन भाग -1 , विद्यालय से लेकर छात्रावासों तक सक्रिय है दलाली का बे... उमरिया : आंगनबाड़ियों के नौनिहालों की प्यास पर जिम्मेदारों की चुप्पी, करकेली, मानपुर और पाली में... शहडोल : मध्यप्रदेश मीडिया संघ शहडोल की विशेष बैठक संपन्न, पत्रकार हितों और संगठन विस्तार पर हुई चर्च... शहडोल : उच्च न्यायालय के आदेशों की उड़ी धज्जियां प्राचार्य पर लगे अनुकंपा प्रभावित करने के आरोप , जी... शहडोल : बार-बार सड़कों पर छात्र, अफसरशाही और कागजी खुराफात, बजट के खजाने पर लूट की बरसात??? ! , ... शहडोल : राजघाट पर सत्याग्रह देश के सियासतदानों पर मंडराता कुर्सी का भय , राहुल के बयान से सियासी...

जयसिंहनगर : आदिवासी की भूमि पर अवैध कब्जा कर रहा गणेश मिश्रा , पीड़ित ने लगाई आला अधिकारियों से न्याय की गुहार

0 541

आदिवासी की भूमि पर अवैध कब्जा कर रहा गणेश मिश्रा

पीड़ित ने लगाई आला अधिकारियों से न्याय की गुहार

जयसिंहनगर / शहडोल (संजय गर्ग) । जिले में लगातार भूमि पर अवैध कब्जे का प्रकरण बढ़ते जा रहे हैं।

आए दिन कहीं ना कहीं कोई न कोई नया भूमाफिया पैदा हो जाता है और जबरन आदिवासियों की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लेता है।
आलम यह है कि आए दिन अवैध भूमि पर कब्जे के मामले दुगने होते जा रहे हैं जिस पर निश्चय ही प्रशासन रोक लगा पाने पर पूर्णता असमर्थ है ।
जिले में भू माफियाओं का रौब इतना है कि वे जब चाहे जहां चाहे किसी की भी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर सकता है।
ऐसा ही एक मामला जयसिंह नगर विधानसभा क्षेत्र में सामने आया है।
यूं तो जयसिंह नगर भू माफियाओं का गढ़ बन चुका है जहां पर लोग आदिवासियों की भूमि पर धड़ल्ले से कब्जा करने के लिए आमादा हैं।
क्षेत्र के हालात ऐसे हैं कि वहां के स्थानीय पुलिस प्रशासन व स्थानीय प्रशासन इन पर अंकुश लगाने में पूर्णता समर्थ दिखाई दे रही।

यह है पूरा मामला
जयसिंह नगर के वार्ड नंबर 2 में भूमि पर अवैध कब्जे का प्रकरण सामने आया है।
विगत ढाई साल से न्याय की तलाश कर रहे पीड़ित चंद्रशेखर बैगा पिता रामप्रसाद बैगा ने बताया कि।
वह जयसिंहनगर वार्ड नंबर 2 का मूल निवासी है।
एवं व आदिवासी समाज से ताल्लुक रखता है।
पीड़ित ने बताया कि उसकी आराजी खसरा नंबर 605 रकवा 0.032 हे 0. भूमि में गणेश मिश्रा पिता सालिकराम मिश्रा निवासी वार्ड नंबर 2 जयसिंह नगर के द्वारा बलपूर्वक अवैध रूप से कब्जा कर बाउंड्री वाल का निर्माण उसकी भूमि पर करा लिया गया है।
पीड़ित चंद्रशेखर बैगा ने बताया कि मैंने इसकी शिकायत कई बार इस स्थानीय थाने में की किंतु मुझे कोई राहत नहीं मिली।
मेरा प्रकरण विगत 2 साल से चल रहा है किंतु अभी तक मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई है।
जिसके बाद पीड़ित 1 अगस्त को न्याय मांगने के लिए कमिश्नर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है।
उक्त शिकायत के अनुसार पीड़ित के द्वारा जब गणेश मिश्रा को बाउंड्री वॉल करने से मना किया गया तो उसने जातिगत गाली गलौज करते हुए पीड़ित को जान से मार डालने की धमकी दी ।
स्थागन के बाद भी धड़ल्ले से कर रहे कब्जा
पीड़ित ने बताया कि उक्त प्रकरण के संबंध में प्रार्थी ने जयसिंहनगर तहसीलदार न्यायालय में आवेदन किया जिसके बाद 0 5 जुलाई को जयसिंह नगर तहसील द्वारा धारा 250 भू आधार संहिता 1959 के तहत प्रकरण लगाया एवं उस पर स्थगन आदेश जारी कर दिया।

राजस्व ने नहीं किया सीमांकन
पीड़ित ने बताया कि उसने 19 मार्च 2021 को सीमांकन हेतु जयसिंह नगर लोक सेवा केंद्र में आवेदन दिया था किंतु आज दिनांक तक उक्त भूमि का सीमांकन नहीं किया गया ।
पीड़ित ने बताया कि आरोपी गणेश मिश्रा धनबल से संपन्न है जिसके चलते उसके ऊपर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है ।
एवं वह बलपूर्वक गरीब आदिवासी की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर बाउंड्री वॉल का निर्माण करवा रहा है।
अब देखना यह होगा कि क्या कमिश्नर कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के द्वारा उक्त मामले को गंभीरता से लिया जाता है या नहीं वह गरीब आदिवासी को न्याय मिलता है या नहीं।

इनका कहना
जब इस पूरे प्रकरण के संबंध में अनावेदक गणेश मिश्रा से संपर्क साधा तो उनके द्वारा कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया बस उन्होंने इतना ही कहा कि उक्त भूमि से मेरा कोई लेना देना नहीं।

गणेश मिश्रा पिता सालिकराम मिश्रा
निवासी जयसिंह नगर वार्ड नंबर 2 जिला शहडोल (म. प्र) ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.