S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

जयसिंहनगर :माध्यमिक पाठशाला नगरवाह में बाबूलाल करा रहा छात्रों से बाल श्रम

0 369

माध्यमिक पाठशाला नगरवाह में बाबूलाल करा रहा छात्रों से बाल श्रम

जयसिंह नगर (संजय गर्ग) । मामला जिले के जयसिंह नगर जनपद के अंतर्गत ग्राम नगरवाह का है जहां पर माध्यमिक पाठशाला में पदस्थ शिक्षक बाबूलाल जायसवाल के द्वारा अपने ही विद्यालय के छात्रों से बाल श्रम कराते हैं।

दरअसल 1अगस्त को एक वीडियो सामने आया है जिसमें बाबूलाल जयसवाल विद्यालय में अध्यनरत छात्रों से विद्यालय के मैदान में चारा खुलवाने का कार्य करा रहे हैं।

इतना ही नहीं सूत्रों के हवाले से यह भी सामने आया है कि शिक्षक बाबूलाल जयसवाल शिक्षा से ज्यादा नेतागिरी में ध्यान देते हैं।

सूत्र यह भी कहते हैं कि यह कभी भी समय पर विद्यालय में उपस्थित नहीं होते हैं।

जिससे विद्यालय में अध्यनरत छात्रों के शैक्षणिक गतिविधियां बाध्य होती हैं।

लगातार आरोपों में घिरे बाबूलाल जयसवाल विद्यालय कम जाते हैं और खेत में रोपा ज्यादा लगवाते हैं।

ऐसा हम नहीं कहते ऐसा सूत्र बताते हैं।

कि जयसिंह नगर बीआरसी के (बी एसी) से जयसवाल की कुछ ज्यादा ही पटती है इस वजह से यह अपने मनमर्जी तरीके से विद्यालय का संचालन कर रहे हैं और विद्यालय के छात्रों से बाल श्रम करा रहे हैं जो कि कानूनी अपराध है।

किंतु बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या इस प्रकार के कृत्य जो जयसवाल द्वारा कराए जा रहे हैं यह कितने हद तक सही हैं आपको बता दें कि विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के अभिभावकों ने भी इसमें आपत्ति जताई है।

अब देखना यह होगा कि संभाग में बैठे वरिष्ठ अधिकारी संबंधित प्रकरण को किस प्रकार संज्ञान में लेते हैं व क्या कार्यवाही करते हैं।

यह देखने योग्य होगा।

 इनका कहना

यह सब मुझे अनायास परेशान करने के लिए किया जा रहा है।

मैं मात्र 5 मिनट के लिए बच्चों के साथ मिलकर घास निकाल रहा था।

बाकी ऐसा कुछ भी नहीं है ।

 बाबूलाल जयसवाल शिक्षक नागरवाह जयसिंह नगर 

 जिला शहडोल ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.