जयसिंहनगर :सैंया भए कोतवाल तो डर काहे का के तर्ज पर चल रहा माध्यमिक पाठशाला नगडवाह , शिक्षक बाबूलाल कर रहा छात्रों का शोषण , अभिभावकों ने सहायक आयुक्त से कि मामले की शिकायत
सैंया भए कोतवाल तो डर काहे का के तर्ज पर चल रहा माध्यमिक पाठशाला नगडवाह
शिक्षक बाबूलाल कर रहा छात्रों का शोषण
अभिभावकों ने सहायक आयुक्त से कि मामले की शिकायत
शहडोल / जयसिंहनगर (संजय गर्ग) । ज्ञात हो कि हमने आपको बीते दिन ग्राम पंचायत ढोलर के ग्राम नगडवाह माध्यमिक पाठशाला मैं शिक्षक द्वारा छात्रों से कराए जा रहे बाल श्रम के मामले से अवगत कराया था।
जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है।
उक्त वीडियो में शिक्षक बाबूलाल जायसवाल के द्वारा विद्यालय के छात्रों से चारा उखड़वाया जा रहा है।
जिसके बाद विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के अभिभावकों के द्वारा 3 अगस्त को जनजाति कार्य विभाग शहडोल में शिकायत दर्ज कराई है।
आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला
दरअसल 3 अगस्त को जनजाति कार्य विभाग में समस्त अभिभावकों के द्वारा शिकायत दर्ज कराते हुए बताया गया कि शिक्षक बाबूलाल जयसवाल जोकि माध्यमिक पाठशाला में वरिष्ठ अध्यापक के पद पर पदस्थ हैं।
तथाकथित शिक्षक कभी भी विद्यालय समय पर नहीं आते हैं जिससे 6 छात्रों की शैक्षणिक गतिविधियां बाध्य होती है।
अभिभावकों के बताएं अनुसार शिक्षक द्वारा विद्यालय में सभी छात्राओं से संडास साफ कराया जाता है ।
साथ ही विद्यालय के अन्य कार्य भी छात्रों से कराए जाते हैं।
जोकि बाल श्रम के अंतर्गत कानूनी अपराध माना जाता है।
सवाल यह उठता है कि ऐसे में छात्रों का भविष्य क्या होगा????*
बीएसी बीआरसी का पूर्ण संरक्षण
अभिभावकों ने बताया कि शिक्षक बाबूलाल को जयसिंहनगर बीआरसी रामनारायण विश्वकर्मा एवं बीएसी ओमप्रकाश तिवारी से अच्छे संबंध होने के कारण वह मनमर्जी तरीके से विद्यालय के संचालन करते हैं और उन्हें पूर्ण संरक्षण देते हैं जिसकी वजह से उन पर कोई कार्यवाही नहीं होती है।
कहीं ना कहीं ऐसे में जयसिंह नगर बीआरसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं ????
जांच की मांग कर रहे अभिभावक
सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग से शिकायत करते हुए ग्राम नगडवाह के समस्त अभिभावक सुरेश जयसवाल , सीमा बैगा केशव प्रसाद जायसवाल, विजय जायसवाल, रामखेलावन , संतोष ,बब्बू बैग , बुद्धू बैगा , दौलत , नंदन प्रसाद , समेत समस्त अभिभावकों ने बीआरसी समेत तथाकथित शिक्षक के ऊपर जांच कराते हुए कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
अब देखना यह होगा कि आला अधिकारी विषय को कितनी गंभीरता से लेते हैं।
इनकी प्रतिक्रिया
1. बीआरसी द्वारा उसको कोई संरक्षण नहीं दिया जा रहा है शिक्षक बहुत अच्छा आदमी है।
रामनारायण विश्वकर्मा ( बीआरसी)
जन शिक्षा केंद्र जयसिंहनगर
2. मैं भी बाहर था आपके द्वारा मेरे संज्ञान में आया है मैं बीईओ जांच करा कर जो उचित कार्यवाही होगी की जाएगी।
आनंद राय सिन्हा ( सहायक आयुक्त)
जनजाति कार्य विभाग शहडोल ।
