S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जयसिंहनगर / शहडोल : हे मोहन ! ... संजय कर रहा दोहन नेतागिरी की आड़ में ग्राम  पंचायत मचाया व्यापक भ्... शहडोल : भ्रष्टाचार की जादुई कालीन भाग 2 ,  हे पार्थ! , करो यथार्थ देखो जरा भ्रष्टाचार की सौगात , ... जैतपुर / शहडोल : 51 शक्तिपीठों में से एक आदि शक्ति जगत जननी माँ भटिया वाली सिंहवाहिनी , महाष्टमी पर ... शहडोल :प्राचीन माँ काली मंदिर: आस्था, इतिहास और धार्मिक परंपराओं का संगम , माँ काली के साथ विराजमान... शहडोल : इंजीनियर संतोष लोहानी बने DRUCC के सदस्य ,  सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संस... शहडोल : भ्रष्टाचार कि जादूई कालीन भाग -1 , विद्यालय से लेकर छात्रावासों तक सक्रिय है दलाली का बे... उमरिया : आंगनबाड़ियों के नौनिहालों की प्यास पर जिम्मेदारों की चुप्पी, करकेली, मानपुर और पाली में... शहडोल : मध्यप्रदेश मीडिया संघ शहडोल की विशेष बैठक संपन्न, पत्रकार हितों और संगठन विस्तार पर हुई चर्च... शहडोल : उच्च न्यायालय के आदेशों की उड़ी धज्जियां प्राचार्य पर लगे अनुकंपा प्रभावित करने के आरोप , जी... शहडोल : बार-बार सड़कों पर छात्र, अफसरशाही और कागजी खुराफात, बजट के खजाने पर लूट की बरसात??? ! , ...

शहडोल / गोहपारु : तो क्या सरपंच सचिव के भ्रष्टाचार के आगे नतमस्तक हुए जिम्मेदार, भ्रष्टाचार की बैतरणी में गोते लगा रहे सरपंच – सचिव , टेन्ट के बिल में लाइट फिटिंग दर्शाकर निकले 49 हजार

0 356

तो क्या सरपंच सचिव के भ्रष्टाचार के आगे नतमस्तक हुए जिम्मेदार,

भ्रष्टाचार की बैतरणी में गोते लगा रहे सरपंच – सचिव , टेन्ट के बिल में लाइट फिटिंग दर्शाकर निकले 49 हजार

शहडोल / गोहपारू (संजय गर्ग)। ज्ञात हो कि लगातार ग्राम पंचायत लोढ़ी जनपद गोहपारू में सरपंच प्रभा सिंह व सचिव आशुतोष गौतम के विरुद्ध लगातार ग्राम पंचायत अंतर्गत व्यापक वित्तीय अनिमितताओं को लेकर वहां के स्थानीय जनों के द्वारा बार-बार शिकायत की जा रही है लेकिन अब तक प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की कोई भी कार्यवाही सरपंच सचिव के ऊपर नहीं की गई।
ग्रामीणों ने बताया कि 5 फरवरी 2025 को ग्राम लोढ़ी के ग्रामीणों ने कलेक्टर केदार सिंह से मुलाकात की एवं उन्हें ग्राम पंचायत स्तर पर चल रहे व्यापक भ्रष्टाचार से अवगत कराया।
लेकिन ग्रामीणों को कहना था कि अब तक प्रशासन की तरफ से किसी भी प्रकार का कोई भी सकारात्मक रवैया इस प्रकरण को लेकर नहीं दिखाया गया है।
जिससे ग्रामीणों में रोष है।

पंचायत में चल रहा बिल डालो पैसा निकालो योजना
5 फरवरी 2025 को कलेक्टर के समक्ष ग्रामीणों द्वारा लाइट फिटिंग के नाम पर भारत विशाल टेंट हाउस एंड एजेंसी का फर्जी बिल लगातार 49000 की राशि सरपंच सचिव द्वारा आधारित करने की शिकायत की गई थी।
दरअसल यह लाइट फिटिंग का कार्य पंचायत भवन में कराया जाना था। जिसको लेकर कथित ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों के द्वारा पंचायत भवन में लाइट फिटिंग के नाम पर टेंट हाउस का बिल लगाया हुआ 49 हजार रुपए कि आहरित कर ली।

लाखों की शासकीय राशि का शासन को लगाया चूना
इतना ही नहीं ग्राम पंचायत की सरपंच प्रभा सिंह व सचिव आशुतोष गौतम के द्वारा लगातार विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य में फर्जी बिल लगाकर व्यय की गई राशि को छुपाते हुए । लाखों का घोटाला ग्राम पंचायत लोढ़ी में कर दिया है। जिस पर जिला पंचायत से जांच हो चुकी है बावजूद इसके कार्यवाही नहीं हो रही है।

भ्रष्टाचारियों के बुलंद हौसले
ग्रामीणों के बताएं अनुरूप ग्राम पंचायत सरपंच व सचिव दोनों ही कथित तौर पर व्यापक अनियमितताओं व अनगिनत लाखों का भ्रष्टाचार कर चुके हैं लेकिन कार्यवाही न होने की वजह से इन भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलंद हैं।

अलग-अलग टेबलों में घूम रही भ्रष्टाचारियों कि फाइल

रामनारायण ,गोविंद , विनय , दुर्गेश , कुलदीप , सत्येंद्र व अशोक समेत समस्त ग्राम लोढ़ी के ग्रामीणों ने बताया कि विगत कई महीनो से वह कहीं जनपद तो कहीं जिला पंचायत तों कहीं कलेक्ट्रेट के चक्कर काट रहे हैं।
यहां तक की कथित ग्राम पंचायत की शिकायत उन्होंने कमिश्नर को भी की है इसके बावजूद भी। प्रशासन किसी भी प्रकार से इस विषय में संज्ञान नहीं ले रहा है। जगह-जगह शिकायत कॉपी इस टेबल से उसे टेबल घूम रही है।
जिस पर प्रशासन अपनी कोई खास रुची नहीं दिखा रहा है।
जिसे देख ऐसा लग रहा है कि मानो सरपंच – सचिव के भ्रष्टाचार के आगे प्रशासन के जिम्मेदार इनके आगे नतमस्तक हो चुके हैं।

प्रशासनिक प्रतिक्रिया
इस मामले में जिला पंचायत से जांच हो चुकी है मामला प्रचलन में है। जल्द से जल्द इस पर कार्यवाही होगी।

वेद मणि मिश्रा (सीईओ) जनपद पंचायत गोहपारु जिला शहडोल

Leave A Reply

Your email address will not be published.