S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन... शहडोल : किसान की सहमति के बगैर पीएचई विभाग ने खेत पर खोद दी नाली, जनसुनवाई में न्याय की लगाई गुहार शहडोल : नवधन का रिण थाने में एसआई सा जिन्न.....?? बने गले की फांस ना थूक सका न लील शहडोल : राम मंदिर में चोरी करोड़ों सनातनी हिंदुओं की आस्था पर डकैती, भ्रष्ट ट्रस्ट को तुरंत भंग कर  ... शहडोल :श्री राधे हमारी सरकार फिकिर मोहि काहे की : स्वामी युगल शरण  शहडोल : उप संचालक जनसंपर्क श्री मर्सकोले ने पुनः किया पदभार ग्रहण , पत्रकारों में प्रसन्नता की लहर शहडोल : 3 साल से प्रभार में टिकी सचिव बाबूलाल की नींव , जिला पंचायत सीईओ कार्यवाही की मांग , पंचायत... शहडोल : सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल का आठवां दिन देश के भ्रष्ट शिक्षा तंत्र को बदलने के लिए सीजेपी का...

शहडोल : कलश शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ श्रीराम कथा

0 274

कलश शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ श्रीराम कथा

    

    शहडोल (संजय गर्ग)। मनोज टीवीएस परिवार के द्वारा आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ कलश शोभा यात्रा के साथ हो गया। गुरुवार 20 मार्च को श्रीराम कथा के शुभारंभ से पूर्व अपरान्ह तीन बजे गणेश मंदिर इंदिरा चौक से कथा स्थल शुभम पैलेस तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा के साथ श्रीराम सीता की सचित्र झांकी के साथ श्रीराम कथा का रसपान कराने वाले आचार्य बद्री प्रपन्नाचार्य महाराज एवं स्वामी रामकृष्ण आचार्य जहां रथ में सवार होकर चल रहे थे वहीं पीले वस्त्र में महिला पुरुष एवं युवा गीत संगीत के साथ थिरक कर नृत्य कर चल रहे थे। कलश शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत भी नागरिकों द्वारा किया गया वहीं आतिशबाजी वह ढोल धमाके के साथ कलश शोभा यात्रा श्री राम कथा स्थल पहुंची जहां श्री राम कथा के प्रवचन करता आचार्य बद्री पर बन्नाचार्य जी महाराज द्वारा कथा के पहले दिन

 श्रीराम कथा महात्म्य का श्रवण कराया गया। इसके पूर्व प्रातः ग्रीन सिटी के समीप निवास पितृछाया में यज्ञाचार्य पंडित रामसुशील शास्त्री द्वारा पूजा पाठ संपादित कराया। तत्पश्चात पांच बजे से कलश शोभा यात्रा शुभम पैलेस पहुंची। श्रीराम कथा की शुभारंभ के दौरान इंद्रदेव ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हल्की-बारिश के फुहारे से कथा स्थल को अभि सिचित करते हुए पूरे वातावरण को ठंडक बना दिया। पहले दिन आचार्य बद्री प्रपन्नाचार्य महाराज द्वारा संगीतमय श्रीराम कथा का रसपान श्रोताओं को कराया गया। श्रीराम कथा अब प्रतिदिन अपरान्ह तीन बजे से होगा।

नौ दिनों तक चलने वाले श्रीराम कथा का विश्राम शनिवार 29 मार्च को हवन पूजन के साथ पूर्णाहुति होगी।

श्रीराम कथा के आयोजक मनोज टीवीएस परिवार के श्रीमती बब्बी बाई गुप्ता, श्रीमती सुनीता-हनुमान प्रसाद गुप्ता,श्रीमती वर्षा-राजेश गुप्ता,श्रीमती आरती-मनोज गुप्ता,श्रीमती रुचि-योगेश गुप्ता,श्रीमती काजल-हिमांशु गुप्ता के साथ शिवांशु,अक्षत,दीपांशु

अनन्या,आव्या,नित्या ने सभी से सपरिवार श्रीराम कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ लेने का आहवान किया हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.