शहडोल: अधिकारी आपसी समन्वय एवं सहयोग से करें कार्य- सांसद , जिला विकास समनवय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न
अधिकारी आपसी समन्वय एवं सहयोग से करें कार्य- सांसद
जिला विकास समन्वन एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न
शहडोल (संजय गर्ग) । विभागीय अधिकारी जन प्रतिनिधियों के साथ मिलकर केन्द्र एवं राज्य शासन की संचालित जनहितकारी योजनाओं का पूरी पारदर्शिता के साथ जमीनी स्तर तक पहुंचाने का समन्वित प्रयास करें। साथ ही तय समय-सीमा में निर्माण एवं विकास कार्यों को तत्परता से पूर्ण कराना भी सुनिश्चित करें। विकास यात्रा के समय जिन कार्यों का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया है। उनके अलावा अन्य आवश्यकता वाले कार्यों को शामिल कर उन्हें भी पूर्ण कराने की गति प्रदान करें। उक्त निर्देश जिला विकास समन्वन एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में अध्यक्षता करते हुए सांसद शहडोल हिमाद्री सिंह ने आज व्यक्त किये।
आवागमन की सुविधा को करें दुरुस्त: सांसद
बैठक में विभागवार निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि जिले में आवागमन की सुविधा नागरिकों को सुलभ कराने एवं पीएमजेएसवाई व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मिलकर कार्य करें।
आवागमन सुविधा होने से लोंगो को विकास में सहायता होती है वहीं समय की बचत एवं स्वास्थ्य केन्द्रों तक शीघ्र पहुंचने में मदद मिलती है। उन्होंने जैतपुर से खोहरा मार्ग लल्लू सिंह चौराहे से किया एजेंसी अमझोर से गधिया मार्ग आदि को सुधारवाने की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि खैरहा में कुल निर्माण कार्य प्रारंभ है तथा 12 सडके बनाई जा रही है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में 816 गांव है जिनमें से जल निगम, पीएचई एवं मैकेनिकल डिपार्टमेंट आदि कार्य कर रहें है तथा लोगों को पानी उपलब्ध कराने हेतु सतत प्रयासरत है।
बैठक में ब्यौहारी एवं बाणसागर के निर्माण कार्यों में वन विभाग के अडचनों को दूर करने आपस में समन्वय बनाकर कार्य करने का भी निर्माण लिया गया।
बैठक में अध्यक्ष नगरपालिका ने प्रस्ताव रखा कि शहडोल नगर में निरंतर वृद्वि एवं जनसंख्या वृद्वि होने के कारण जल संकट एवं बड़ी समस्या होगी इससे निजात पाने पूर्व से सोन नदी में बैराज निर्माण कराकर सरफा डैम में पानी उपलब्ध कराना आवश्यक है जिस पर समिति ने प्रस्ताव बनाकर कार्य को पूर्ण करने की पहल करने का निर्णय लिया गया ।
समस्त विभाग प्रकरणों की करें समीक्षा कराएं निराकरण : सांसद
बैठक में जिले में चल रहें डीएमएफ के कार्यो में जहां कहीं रूकावट हो वहां राजस्व अधिकारी ग्राम पंचायत की साधारण सभा कराकर समस्याओं को दूर करायें। बैठक में विद्युत विभाग, राजस्व विभाग, जल संसाधन, स्वास्थ्य विभाग, नगरीय विकास, सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई एवं वनाधिकार के प्रकरणों की भी समीक्षा की गई।
स्वामियों को कब्जा दिलाने के कार्य को प्रमुखता से करे
साथ ही राजस्व विभाग द्वारा राजस्व प्रकरणों का निराकरण कराने एवं अवैध कब्जाधारी लोंगो से कब्जा हटवा कर वास्तविक भू स्वामियों को कब्जा दिलाने के कार्य को प्रमुखता से करने के निर्देश भी सांसद ने दिये। उन्होंने कहा कि यह जिला आदिवासी बाहुल्य है और अधिकतर किसान छोटे एवं गरीब तबके है और वे छोटे-छोटे प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाए तथा अनावश्यक रूप से वे परेशान न हो इसका भी ध्यान राजस्व अमला विशेष रूप से रखे और उनके अभिलेख दुरूस्त करें।
बैठक में कलेक्टर वंदना वैद्य, नगर पालिका अध्यक्ष शहडोल घनश्याम जायसवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु चंद्र सहित दिशा समिति के सदस्यगण, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थें।
