जयसिंहनगर : बृजेंद्र पांडे ( लाला) की अध्यक्षता में संपन्न हुई जय सिंह नगर व्यापारी संघ की बैठक , कोल्ड स्टोरेज के मालिकों की मनमानी कार्यों से नाखुश है व्यापारी।
बृजेंद्र पांडे ( लाला) की अध्यक्षता में संपन्न हुई जय सिंह नगर व्यापारी संघ की बैठक
कोल्ड स्टोरेज के मालिकों की मनमानी कार्यों से नाखुश है व्यापारी
जयसिंह नगर (राकेश गुप्ता) । आज दिनांक 6 अगस्त को पांडे पैलेस जयसिंह नगर में व्यापारी संघ जयसिंहनगर मे बैठक संपन्न हुई।
उक्त बैठक में क्षेत्र से भारी तादाद में व्यापारी सम्मिलित हुए बैठक में व्यापारियों ने अपनी अपनी समस्याएं रखी।
महुआ व्यापारियों ने कोल्ड स्टोरेज के मालिकों के मनमानी रूप से रुपए लेने पर नाराजगी व्यक्त की व्यापारियों ने कहा कि कोल्ड स्टोरेज में माल रखते समय हम सारी शुल्क कोल्ड स्टोरेज में जमा कराते हैं परंतु कोल्ड स्टोरेज में हमारे सामान की सुरक्षा की गारंटी नहीं दी जाती मालिकों द्वारा कहा जाता है कि सामान खराब हो गया यह आपकी जवाबदारी है जबकि सामान खराब ना हो की गारंटी के साथ भारी-भरकम राशि देकर हम व्यापारी लोग अपने माल को कोल्ड स्टोरेज में रखते हैं एक व्यापारी ने बताया कि विगत वर्ष मेरा कई लाख का महुआ कोल्ड स्टोरेज में सड़ गया जिससे मुझे कई लाख रुपए की हानि हुई कोल्ड स्टोरेज के मालिक इसकी जवाबदारी से बचते हुए नजर आए व्यापारियों ने बताया कि यदि महुआ 2 साल तक कोल्ड स्टोरेज में रखा जाए तो दो बार कोल्ड स्टोरेज द्वारा मंडी शुल्क के नाम पर राशि ली जाती है जो यह व्यापारियों के हित के विरुद्ध है बैठक में व्यापारियों ने अपनी अपनी समस्याएं रखी बैठक में जयसिंह नगर खन्नौधी अमझोर करकी सहित क्षेत्र के व्यापारियों ने बैठक में हिस्सा लिया बैठक की अध्यक्षता व्यापारी संघ जयसिंह नगर के अध्यक्ष श्री बृजेंद्र पांडे लाला पांडे ने की बैठक में उपाध्यक्ष रामकृष्ण गुप्ता , लक्ष्मी गुप्ता ओम प्रकाश गुप्ता मदन गुप्ता उमेश पांडे पंकज केसरवानी, नीरज केसरवानी , नीलकंठ गुप्ता , संदीप गुप्ता मानपुर ,रामखेलावन गुप्ता मानपुर , वीरेंद्र केसरवानी रावेंद्र शर्मा सहित व्यापारियों ने भाग लिया।
