S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

जयसिंहनगर : वृद्ध महिला से जातिगत गाली गलौज कर रहा गणेश मिश्रा , महिला ने कराई अजाक थाने में शिकायत दर्ज

0 220

वृद्ध महिला से जातिगत गाली गलौज कर रहा गणेश मिश्रा

महिला ने कराई अजाक थाने में शिकायत दर्ज

शहडोल / जयसिंहनगर (संजय गर्ग) । दिनांक 7 अगस्त 2023 को शहडोल जिले के अजाक थाने में कल्ली बैगा पति स्वर्गीय राम प्रसाद बैगा उर्फ परसउआ बैगा निवासी वार्ड नंबर 2 थाना जयसिंहनगर ने शिकायत करते हुए बताया कि उसके वार्ड का निवासी गणेश मिश्रा पिता सालिकराम मिश्रा के द्वारा उसके पति परसउआ बैगा कि पुश्तैनी भूमि पर जबरन अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है।
पीड़िता कल्ली बैगा ने बताया कि जो कि उसके पति की दो पत्नियां थी।
पहली पत्नी से बच्चा ना होने की वजह से परसउआ बैगा ने उससे शादी की थी उसने बताया की शादी के पहले में अपना नाम कल्ली केवट लिखा करती थी पर शादी हो जाने के बाद मैं अपना नाम कल्ली बैगा लिखती हूं।
मेरे पति के देहांत होने के बाद गणेश मिश्रा के द्वारा मेरी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है।
पीड़िता ने बताया कि के द्वारा आए दिन उसे उसकी जाति को लेकर अनाप-शनाप गाली गलौज किया जाता है जिसकी वजह से आसपास के लोग सुनकर उसका मखौल उड़ाते हैं जिससे उसके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचता है।
आपको बता दें कि मामला जमीनी विवाद का है।
जिसके चलते आए दिन गणेश मिश्रा के द्वारा वृद्ध महिला को जातिगत गाली गलौज व उसके उपनाम पर ताने दिए जाते हैं।
पीड़िता ने शिकायत दर्ज करा कर मांग की है कि उसके मान सम्मान की रक्षा करते हुए उसके पति की पुश्तैनी भूमि का जांच कराकर उचित कार्यवाही की जाए।
बता दें कि इसके पहले महिला ने कई बार लिखित शिकायत जयसिंहनगर थाने मे दी है परंतु अभी तक उसका कोई भी निराकरण नहीं हुआ है।
अब देखना यह होगा कि वृद्ध महिला को न्याय मिलता है या नहीं।

इनका कहना
मैं थाने ही जा रहा हूं आपके माध्यम से मेरे संज्ञान में आया है मैं मामले की जांच करवाता हूं।

नरबाद सिंह धुर्वे (टी.आई.) आजक थाना जिला शहडोल

Leave A Reply

Your email address will not be published.